गिरडीह, मार्च 8 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के विभिन्न गांवों में इन दिनों धार्मिक अनुष्ठानों और मांगलिक आयोजनों की धूम से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। एक ओर जहां कई स्थानों पर यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन हो रहे हैं, वहीं लग्न के मौसम के कारण शादियों में शहनाई की मधुर ध्वनि भी सुनाई दे रही है। इससे पूरे क्षेत्र का माहौल उत्सवमय और धार्मिक बन गया है। भंडारों, दनूटांड़ और नावाडीह में इन दिनों यज्ञ का आयोजन चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं। वहीं धुरैता पंचायत के महेश रायडीह गांव में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए विधि-विधान के साथ धर्म ध्वजा का आरोहण कर तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है। भंडारो में चल रहे देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दूसरे दिन प्रवचन प...