मेरठ, मार्च 27 -- नगर के रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेना के तत्वाधान में चल रहे श्री रामजन्म उत्सव व मां दुर्गा पूजन मेला के का समापन हो गया। समापन के अवसर पर रामायण पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ व यज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार से रोहिणी उपाध्याय व सतीश चंद्र मौर्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गई। यज्ञ में मुख्य यजमान ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल रहे। इसके पश्चात कन्या पूजन किया गया और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक रणधीर उपाध्याय ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा का शनिवार को मध्य गंग नहर में विसर्जित किया जाएगा। कार्यक्रम में गजेंद्र नागर, दीपक कश्यप, नीरज गुप्ता, अनीता उपाध्याय, नीरू रहेजा, विष्णु कश्यप,मंजू अहलावत आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...