बेगुसराय, फरवरी 23 -- नावकोठी। चकमुजफ्फर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन के बदले बच्चों को विशेष तिथि भोजन कराया गया। इसका आयोजन चकमुजफ्फर निवासी सह बाघी मध्य विद्यालय के एचएम मनोज कुमार ने अपने पुत्र डॉ. आर्यन के यज्ञोपवीत संस्कार के अवसर पर किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ सह बीईओ राहुल रंजन, साधनसेवी रुचिता कुमारी एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस भोज कार्यक्रम से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। बच्चों ने सुस्वादु एवं पौष्टिक तिथि भोजन का आनंद लिया। मौके पर एचएम नन्द किशोर पंडित, कन्हैया कुमार, अभय कुमार, खुशबू कुमारी, संजीत कुमार, प्रवीण कुमार, माधव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...