संभल, जून 13 -- तहसील क्षेत्र के गांव कल्याणपुर स्थित माता राजकली देवी आर्ष कन्या गुरुकुल में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय आर्य वीरांगना दल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के छठे दिन बालिकाओं को योग, व्यायाम, सैनिक प्रशिक्षण एवं वैदिक संस्कृति की शिक्षा प्रदान की गई। शिविर में यज्ञोपवीत के महत्व पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। राष्ट्रीय आर्य वीर दल के अध्यक्ष आचार्य धर्मवीर आर्य ने कहा कि यज्ञोपवीत वैदिक संस्कृति का पवित्र प्रतीक है और यह केवल एक धागा नहीं, बल्कि अनुशासन, ज्ञान, कर्तव्यबोध और आत्मिक उन्नति का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि यज्ञोपवीत धारण करने वाला व्यक्ति सदाचार, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त करता है। यह भी पढ़ें- आर्य वीरांगना शिविर में बेटियां बन रहीं सशक्त आचार्य धर्मवीर आर्य ने कहा कि यज्ञ...