मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- मोरना श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, शुकतीर्थ में बटुक विद्यार्थियों को विधि-विधान से उपनयन संस्कार की दीक्षा दी गई। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने कहा कि यज्ञोपवीत विद्वतजनों का श्रृंगार एवं आभूषण है, जो नियम और संयम का द्योतक है।भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में श्रावणी के अवसर पर नवीन प्रविष्ट वटुक विद्यार्थियों का उपनयन वेदारंभ संस्कार किया गया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने वटुक ब्रह्मचारियों को दीक्षा तथा आसन, पंचपात्र, गोमुखी, तुलसीमाला, वस्त्र एवं फल रूपी भिक्षा देकर उनके सुखद, उन्नत एवं सफल जीवन की मंगल कामना कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोलह संस्कारों में यज्ञोपवीत संस्कार मनुष्य जीवन का सबसे आवश्यक एवं महत्वपूर्ण संस्कार है...