सीतापुर, मार्च 15 -- हरगांव/सीतापुर। ग्राम पंचायत गुरधपा में सात दिनों से चल रहा श्री विष्णु महायज्ञ व संत सम्मेलन 14 मार्च को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन व भंडारे के दौरान गांव के पूर्व प्रधान सरदार मंजीत सिंह चीमा ने यज्ञशाला निर्माण के लिए यज्ञाचार्य शुभम अवस्थी को एक लाख 11 हजार रुपए नकद दान दिए। यज्ञाचार्य ने दान को सहर्ष स्वीकार करते हुए यज्ञशाला निर्माण का आश्वासन दिया। पूर्व प्रधान द्वारा दिए गए इस योगदान की ग्रामवासियों ने सराहना की। कार्यक्रम में सरदार मंजीत सिंह चीमा ने यज्ञाचार्य शुभम अवस्थी सहित करीब 70 लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...