लखीमपुरखीरी, मई 27 -- धोबीपुरवा के दुर्गा माता मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ में इलाके के तमाम गांवों के श्रद्धालु भारी तादाद में पहुंच रहे हैं। हजारों भक्त यज्ञशाला की परिक्रमा और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। यज्ञाचार्य राहुल शुक्ला सभी को यज्ञ का महत्व बताते हुए यज्ञ करवा रहे हैं। परिक्रमा का महत्व बताते हुए यज्ञाचार्य राहुल शुक्ला ने कहा कि श्रद्धापूर्वक यज्ञशाला की परिक्रमा करने से व्यक्ति के जीवन के दुख, कष्ट और मानसिक विकार दूर होते हैं। इससे मन को शांति मिलती है और वह सकारात्मक विचारों की ओर बढ़ता है। उन्होंने कहा कि परिक्रमा से काम, क्रोध, लोभ और मोह जैसे दोषों पर नियंत्रण पाने में सफलता मिलती है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में यज्ञस्थल को देवी-देवताओं का निवास माना गया है। यहां श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से ...