हरदोई, जून 16 -- हरदोई। जगदीश धाम ग्राम महुईपुरी में आयोजित नवम श्री विष्णु महायज्ञ यज्ञाचार्य बालकृष्ण एवं याज्ञिक मंडल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दीं। आयोजक श्याम सुंदर पाण्डेय एवं शिव गोविंद पाण्डेय, विनय पाण्डेय, विनीत पाण्डेय ने सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत कथा व्यास ने रुक्मणी विवाह का प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि विदर्भ की राजकुमारी अपने भाई की इच्छा के विरुद्ध कृष्णजी से विवाह करना चाहती थीं। इसलिए कृष्ण जी ने पहले तो उनका हरण किया और द्वारिका ले आये। शिशुपाल ने रोकने का प्रयास किया लेकिन बलदाऊ ने उसको लड़कर भगा दिया। कृष्ण जी ने फिर वैदिक परम्परा के अनुसार रुक्मिणी जी से विवाह किया। जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन, विनय, विनेश, विनीत पाण्डेय भोले, हरिओम, शिवम्, आनंद...