मेरठ, नवम्बर 16 -- फलावदा। कस्बे में बलराम फार्म हाउस में शनिवार को वैदिक परंपराओं के अनुरूप यजुर्वेद यज्ञ हुआ। सुबह से ही पूजा स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। वेदाचार्यों ऋतिक कन्या गोकुल नावलपुर द्वारा बिजनौर मंत्रोच्चारण संग यज्ञ का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आहुति देकर शांति, समृद्धि और पर्यावरण शुद्धि की कामना की। वैदिक औषधियों तथा घी की आहुति से वातावरण सुगंधित हो उठा। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यजुर्वेद यज्ञ मानव कल्याण, मानसिक संतुलन तथा समाज में सौहार्द्र बढ़ाने का प्रमुख माध्यम है। यजमान रणधीर फौजी और अशोक कुमार बने सत्य प्रकाश आर्य, राजेंद्र शर्मा, अरुण, कृष्ण गोपाल, छोटू सैन, सतपाल दादूपुर, मनोज, जयपाल सिंह सैनी, मनोज आर्य आदि रहे। अंत में प्रसाद वितरण के बाद यज्ञ का समापन हुआ। यज्ञ के पुरोहित याज्ञिक सत्यदेव मुनि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.