बलरामपुर, अप्रैल 5 -- बलरामपुर संवाददाता। गैसड़ी ब्लॉक के झौव्वा गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर में आयोजित चार दिवसीय यजुर्वेद परायण महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। यज्ञ ब्रह्माचार्य अखिलेश मेधावी ने वेद मंत्रों की आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक व्याख्या करते हुए वैदिक धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां दी गईं। साथ ही विश्व शांति व मानव कल्याण की कामना की गई। सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने सहभागिता की। आर्य वीर दल के प्रचार मंत्री अशोक तिवारी ने डिजिटल माध्यम से संबोधन देते हुए वैदिक संस्कृति के प्रचार और देशभक्ति पर जोर दिया। संयोजक मनोज आर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजकों के अनुसार महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सामाज...