यक्ष ऐप की मदद से 9 महीने बाद बिछड़ा युवक परिवार से मिला
मुरादाबाद, अप्रैल 23 -- थाना पुलिस ने नौ महीने से लापता युवक रजनीश को यक्ष ऐप की मदद से बरामद कर परिजनों से मिला दिया। युवक बिहार के सीतामढ़ी जिले का निवासी है और जुलाई 2025 में परिवार से बिछड़ गया था। पुलिस ने उसे दिल्ली रोड स्थित बागड़पुर अंडरपास के पास से खोजा। सूचना मिलने पर परिजन देहरादून से थाने पहुंचे, जहां बेटे को देखकर भावुक हो उठे। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने युवक को परिवार के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.