पीलीभीत, मार्च 21 -- जहानाबाद-पीलीभीत। रिटायर्ड अध्यापक के साथ हुई लूट का जहानाबाद पुलिस और एसओजी की टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल कुशीनगर जनपद के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की फुटेज टोल प्लाजा से लेकर अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्य कर रहे यक्ष एप से ट्रेस किया था। इसके बाद उसकी और उसके साथी की गिरफ्तारी हुई। पुलिस लाइन सभागार में एएसपी विक्रम दहिया और सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने बताया कि नौ मार्च को थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कनाकोर निवासी रिटायर्ड शिक्षक श्याम बिहारी लाल बैंक से रुपये निकालकर सवारी के इंतजार में खमरिया पुल पर खड़े थे। इस दौरान कार सवार युवकों ने लिफ्ट देकर उनको कार में बैठा लिया। बदमाशों ने रिटायर्ड अध्यापक से 23 हजार रुपये लूट लिए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.