देवरिया, अप्रैल 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। यक्ष ऐप पुलिस कर्मियों के लिए मददगार साबित हो रहा है। किसी व्यक्ति का फोटो अपलोड करने पर उसके अपराध के ब्योरे की जानकारी हो जा रही है। ऐप के जरिए मईल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के अपराध का ब्योरा मिलने पर उसे थाने के रजिस्टर में दर्ज किया गया। पुलिस मंथन के दौरान लांच किए गए यक्ष ऐप का क्रियान्यवन पुलिस ने शुरू कर दिया है। इसका उपयोग पुलिस कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। इसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति की फोटो ऐप पर अपलोड करने से उसके अपराधों को ब्योरा प्राप्त हो जा रहा है। थाना क्षेत्र के रहने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ गैर प्रदेश व जनपद में मुकदमा दर्ज होने पर उसकी जानकारी संबंधित थाना प्रभारी, हल्का प्रभारी, बीट पुलिस अधिकारी को ऐप के जरिए तत्काल मिल जाती है, जिससे उस व्यक्ति अपराधों की जा...