चाईबासा, अप्रैल 30 -- चाईबासा। रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत यक्ष्मा केंद्र सदर अस्पताल में 10 यक्षमा मरीजों के बीच पोषाहार वितरण किया गया। मौके पर अध्यक्ष विकास दोदराजका ने कहा कि टीबी को जड़ मूल से खत्म करने के लिए हम सभी प्रयासरत हैं। सचिव हीना ठक्कर ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि टीबी रोग से बिल्कुल घबराना नहीं है। समय पर दवाइयां, पोषित आहार एवं व्यायाम से इस बीमारी की पूर्ण रोकथाम की जा सकती है। मौके पर डॉ. महतो, डॉ. विजय मुंदड़ा, डॉ. वीना मुंदड़ा, दीपक प्रसाद, रितेश मुंदड़ा, शीतल मुंदड़ा, नीलेश कुमार और ओम प्रकाश उपस्थित थे । यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान : 29 बच्चे टीबी ग्रसित मिले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...