गिरडीह, सितम्बर 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के कैबिनेट मंत्री और सदर विधायक रहे सुदिव्य कुमार के निधन से गिरिडीह, सोमवार को भी शोक से व्याकुल रहा। शहर से लेकर गांव तक मायूसी छायी रही। लोग सुदिव्य कुमार का ऐसे छोड़ जाना को यकीन नहीं कर पा रहे हैं। हर तबका उनके निधन से गम में डूबा रहा। सरकारी विभाग से लेकर स्कूल और कॉलेज भी बंद रहे। लोग अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि कार्यक्रम कर उनका याद किए। किसने क्या कहा- यह भी पढ़ें- सुदीव्य दा का जाना एक सुनहरे अध्याय का अंत: विधायकजनसेवा के प्रति था समर्पण राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। कहा कि केवल झारखंड की राजनीति के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सरल व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और शिक्षा के क्षेत्...