बक्सर, दिसम्बर 25 -- बक्सर। शहर के गजाधरगंज निवासी शशिकेष राज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया है। दरअसल, उन्हें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एग्रीकल्चरल रिजरजेंस यानी आईसीएआर-2025 में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन बीते 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित हुआ था। जिसमें देश-विदेश के जानेमाने वैज्ञानिक, शोधकर्ता व शिक्षाविदों ने भाग लिया था। साथ ही इसमें सीआईएमएमवाईटी सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की सक्रिय सहभागिता रही। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शहर के एमपी हाईस्कूल से पूरी हुई थी। इनके पिता राजेंद्र प्रसाद सड़क किनारे नाश्ते की छोटी दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पिता का संघर्ष, अनुशासन व समर्पण शशिकेश के जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा बनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...