बेगुसराय, मार्च 28 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जी.डी. कॉलेज, बेगूसराय के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत आनंद को "यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड 2026" से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और अनुसंधान अकादमी, कोलकाता द्वारा 8 मार्च 2026 को आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. आनंद को यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, शोध योगदान और अपने विषय क्षेत्र में अर्जित ख्याति के आधार पर दिया गया। डॉ. रविकांत आनंद ने बताया कि इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ साइंस एंड रिसर्च (आईएएसआर), कोलकाता की गवर्निंग काउंसिल ने सर्च कमेटी की सिफारिश पर उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि डॉ. आनंद एक युवा और ऊर्जावान प्राध्यापक हैं, जिन्होंने 2017 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.