रामपुर, जून 24 -- मंसब अली स्पोर्ट स्टेडियम टांडा में बुधवार को आयोजित खान कप फुटबाल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में यंगमैन क्लब ने मिनी स्टेडियम क्लब से 2,1 के गोल के अंतर से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच के पहले हाफ की शुरूआत से ही दोनों टीमों ने ताबड़तोड़ आक्रमण करते हुए गोल करने के प्रयास जारी रखें। जिसमें यंगमैन क्लब के सेंटर फॉरवर्ड आमिर ने मैच के बीस वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिलाई। पहले हाफ के खेल तक यंगमैन क्लब एक गोल से आगे था। यह भी पढ़ें- यंग मैन ने मिनी स्टेडियम क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाईदूसरा हाफ दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला पलटवार करते हुए मिनी स्टेडियम क्लब के खिलाड़ी सऊद ने बयालीस वें मिनट में गोल कर बराबरी पर कर दिया था। लेकिन खेल के अडतालीस वे...