रामपुर, जून 27 -- नगर पालिका के मंसब अली स्पोर्ट स्टेडियम टांडा में आयोजित खान कप के अंतर्गत फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में यंगमैन क्लब ने फब्बारा क्लब से 4-1 के गोल के अंतर से मैच जीत कर विजेता बन गया है। वहीं विजेता टीम को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष साहिबा सरफराज के पति हाजी सरफराज आलम द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया है। फुटबाल मैच के पहले हाफ से ही यंगमैन klub के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेंटर फॉरवर्ड उसामा ने मैच के दसवें मिनट, और अठारह वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को दो गोल की बढ़त दिलाई एक गोल उवैस प्रिंस ने किया। पहले हाफ के खेल तक यंगमैन क्लब तीन गोल से आगे रहा। यह भी पढ़ें- यंग मैन क्लब की टीम ने 4-1 से जीता टूर्नामेंटदूसरे हाफ का खेल दूसरे हाफ में भी यंगमैन क्लब के खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया और पैंतीस व...