गाज़ियाबाद, जून 15 -- गाजियाबाद संवाददाता। डीएस क्रिकेट मैदान पर यंग टैलेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच यंग एयरसन और टीएनएम क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इसमें यंग एयरसन टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर टीएनएम अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन बनाए। इवान मेहता ने 38 और युवान ने 18 रन का योगदान दिया। दूसरी टीम से अक्षत ने चार विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी यंग एयरसन की टीम ने 26.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 118 बना लिए। टीम के शिवाय पराशर ने 45 और अवंत तोमर ने 24 रन बनाए। अक्षत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...