देहरादून, अगस्त 8 -- उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्मों और संगीत से जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड-2026 के लिए विभिन्न श्रेणियों में नामांकन की घोषणा कर दी गई है। पुरस्कार समारोह आगामी 30 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। यंग उत्तराखंड संस्था की ओर से हरिद्वार रोड के एमजे रेजीडेंसी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था की ओर से बताया गया कि इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली फिल्म के निर्माता को ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये की विशेष सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सामाजिक संस्था 'अभिव्यक्ति' की कार्यशाला की ओर से दी जाएगी। संस्था के अनुसार इसका उद्देश्य उत्तराखंड के फिल्म निर्माताओं को आर्थिक सहयोग देना और युवाओं को बेहतर एवं गुणवत्तापू...