छपरा, मार्च 14 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के चर्चित सलीम हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को छपरा जेल भेज दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा और आक्रोश देखा गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात मढ़ौरा बाजार स्थित गुड़िया सुहाग सेंटर के पास हुई चाकूबाजी की घटना में दुकान पर काम करने वाले 20 वर्षीय मोहम्मद सलीम की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद घायल अवस्था में सलीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में दुकान मालिक हजरत अली के बयान पर मढ़ौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मढ़ौरा खुर्द निवासी रघुवंश राय के पुत्र सुमित कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.