छपरा, मार्च 14 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मढ़ौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्थानीय सरकारी गाछी के पास पुलिस ने पीछा कर एक स्कॉर्पियो वाहन से लगभग 800 लीटर कच्ची स्पिरिट जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तरैया की ओर से एक स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही मढ़ौरा पुलिस सक्रिय हो गई और संदिग्ध वाहन का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस को पीछा करता देख चालक गाड़ी को सरकारी गाछी की ओर मोड़कर भागने लगा। इस दौरान वाहन एक गड्ढे में फंस गया, जिससे चालक भाग नहीं सका और पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 30 गैलन में भरा करीब 800 लीटर कच्चा स्पिरिट बरामद किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.