छपरा, जून 8 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता प्रखंड की गौरा पुलिस द्वारा फरार व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गौरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 21 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी सहित कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में नरहरपुर टोले बसंतपुर निवासी देव कुमार महतो, पिता स्वर्गीय फौजदार महतो शामिल हैं। देव कुमार महतो के विरुद्ध न्यायालय से वारंट व स्थायी वारंट निर्गत था और वह पिछले 21 वर्षों से फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- इचाक पुलिस ने तीन वारंटियों को भेजा गया जेल इसके अलावा दो महिला अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई गौरा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधि...