छपरा, अप्रैल 18 -- मढ़ौरा में रंगदारी नहीं देने पर अस्पताल के गार्ड से मारपीट # यूपीआई द्वारा 13 हजार की निकासी की, अस्पताल का इमरजेंसी रजिस्टर भी फाड़ा मढ़ौरा। संवाददाता मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर दवगो ने अस्पताल के एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की और जबरन उसके मोबाइल से यूपीआई के जरिए करीब 13 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अस्पताल के इमरजेंसी रजिस्टर को भी फाड़ दिया। इस मामले में अस्पताल के सुरक्षा गार्ड जितेंद्र कुमार ने घटना के चार दिन बाद मढ़ौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल की रात करीब 9 बजे मढ़ौरा खुर्द निवासी ऋतिक कुमार और बैस टोला निवासी अनुज सिंह अस्पताल परिसर में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.