छपरा, अप्रैल 18 -- आस्था और भक्ति की सरिता में डूबा मढ़ौरा नगर का असोइया गांव फोटो- 5 रुद्र महायज्ञ को लेकर मढ़ौरा के असोइया से निकाली गई भव्य कलश यात्रा मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा के असोइया में 18 से 24 अप्रैल तक आयोजित होने वाले पावन रुद्र महायज्ञ के शुभ अवसर पर शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दिव्य यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, विशेषकर पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं, भक्ति भाव में सराबोर होकर शामिल हुईं। कलश यात्रा का शुभारंभ असोइया ब्रह्म स्थान से हुआ, जो पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का केंद्र बना रहा। यह भी पढ़ें- कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ वहां से यह यात्रा गाजे-बाजे, ऊंट-घोड़ों और आकर्षक रथ पर सजी मनोरम झांकियों के साथ मढ़ौरा बाजार होते हुए प्रसिद्ध शिल...