छपरा, दिसम्बर 15 -- लाखों के गहने व नकद पर किया हाथ साफ मढ़ौरा , एक संवाददाता। स्थानीय शिल्हौरी पूरब टोला में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने, कीमती कपड़े और नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात शिल्हौरी पूरब टोला निवासी मिथलेश कुमार के घर में हुई। बताया जा रहा है कि घर के सदस्य बाहर राज्य में रहते हैं। लंबे समय से मकान बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर में घुसपैठ की और वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में गोरख प्रसाद द्वारा मढ़ौरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आवेदन में बताया गया है कि अपराधी छत के रास्ते घर में घुसे और दो कमरों के ताले तोड़कर गहने, कीमती सामान व लगभग 30 हजार रुपये नकद की चोरी की है। चोरी के बाद अपराधियों ने ...