छपरा, मई 30 -- मढ़ौरा। प्रखंड के गौरा थाना कांड संख्या-174/25 के नामजद फरार अभियुक्त नफीस आलम के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर गौरा पुलिस ने उसके घर पर विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह मामला दिनांक 1 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था, जिसमें अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) एवं 351(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनकुर्की-जब्ती की कार्रवाई थानाध्यक्ष महताब खान ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने उसके आवास पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की मौजूदगी में आवश्यक सामानों की सूची ...