छपरा, मार्च 2 -- घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम मढ़ौरा, एक संवाददाता। प्रखंड के गौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा-मशरक रोड पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत हो गयी। मृतक खालिसपुर निवासी जमुना राय का 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बताया गया है। वह गौरा बाजार के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले अपने परिवार के छोटे बच्चे के लिए खाना लेकर जा रहा था। वह सड़क पार कर स्कूल की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही सिमरन कुमारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायल किशोर को उठाकर अस्पताल भेजने की व्यवस्था की, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित...