छपरा, जून 22 -- मढ़ौरा के अस्पताल प्रभारी ने रंगदारी, ब्लैकमेलिंग, धमकी आदि का लगाया आरोप सोशल मीडिया से वीडियो हटाने के बदले मांगी गई थी मोटी रकम, पुलिस जांच में जुटी मढ़ौरा। एक संवाददाता अनुमंडलीय अस्पताल मढ़ौरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार से पांच लाख रुपये की कथित रंगदारी मांगने, ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है।

मामले की शिकायत इस संबंध में डॉ वीरेश कुमार की लिखित शिकायत पर मढ़ौरा थाना में एक यूट्यूबर सहित दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में अमरेंद्र कुमार सिंह और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर (यूट्यूबर) आलोक राय को आरोपी बनाया गया है। शिकायत के अनुसार अमरेंद्र कुमार सिंह अस्पताल से जुड़े विभिन्न भुगतानों और वित्तीय लेन-देन में पांच प्रतिशत कमीशन ...