छपरा, जनवरी 9 -- शनिवार को किसान निबंधन व ई-केवाईसी का अंतिम दिन शुक्रवार को मढ़ौरा अनुमंडल में 1650 किसान निबंधन व 3138 ई-केवाईसी हुए पूर्ण मढ़ौरा। एक संवाददाता राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे किसान निबंधन व ई-केवाईसी अभियान की रफ्तार मढ़ौरा अनुमंडल में उम्मीद से धीमी बनी हुई है। हजारों किसानों वाले इस अनुमंडल में अब तक बहुत कम संख्या में किसान ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनवा पाए हैं। किसानों में जागरूकता की कमी और रुचि न लेने की प्रवृत्ति के कारण प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। मढ़ौरा की अनुमंडल पदाधिकारी निधि राज ने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा है कि जो किसान समय रहते ई-केवाईसी और किसान निबंधन नहीं कराएंगे, वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत कृषि विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि...