छपरा, जनवरी 19 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा मुख्य बाजार के बीचो-बीच, मेन रोड किनारे सोनापट्टी में स्थित श्याम बाबू प्रसाद की अलका ज्वेलर्स दुकान में रविवार की देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान में सेन्धमारी कर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर दुकान के पीछे स्थित एएनएम स्कूल की बाउंड्री फांदकर भीतर दाखिल हुए और दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। चोरों ने पूरी घटना को बेहद इत्मीनान से अंजाम दिया और लगभग तीन घंटे तक दुकान के अंदर मौजूद रहकर जेवरात समेटते रहे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर रात 12:38 बजे दुकान में घुसे और करीब 3:42 बजे चोरी क...