छपरा, दिसम्बर 17 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मछली बाजार में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो दुर्लभ एवं प्रतिबंधित साइबेरियन पक्षियों को जब्त किया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान पक्षियों की तस्करी में शामिल आरोपी मौके से फरार हो गए। वन विभाग के अधिकारी चंद्रमणी उपाध्याय ने बताया कि पिछले कई दिनों से मढ़ौरा क्षेत्र के कुछ बाजारों में प्रतिबंधित साइबेरियन पक्षियों को खाने के उद्देश्य से बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के लिए वन विभाग की टीम लगातार रेकी कर रही थी। इसी क्रम में मिर्जापुर मछली बाजार में छापेमारी की गई, जहां इन दुर्लभ पक्षियों को खुलेआम बिक्री के लिए रखा गया था। छापेमारी के दौरान तस्कर भागने में सफल रहे, लेकिन वन विभाग की टीम ने दो दुर्लभ प्रजाति के साइबेरियन पक्षियों को सुरक्षित बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.