छपरा, मई 12 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। प्रखंड के मिर्जापुर चौक पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को राजस्व अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में जिला बल व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान मिर्जापुर चौक के पश्चिम दिशा में सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए छोटे-बड़े दुकानों को हटवाया गया। प्रशासन की कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राजस्व अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 28 दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि और सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

पानापुर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई सांसद की पहल पर अत...