मढ़ौरा की बंद औद्योगिक इकाइयों को फिर से शुरू करेगी सरकार : सीग्रीवाल
छपरा, जून 1 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा की बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को पुनर्जीवित करने की दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। यह बात सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने सोमवार की शाम मढ़ौरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं व बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को फिर से चालू करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
सरकारी योजनाओं का लाभ सांसद ने कहा कि बिहार सरकार गांव-गांव में सहयोग शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। विभिन्न विभागों के अधिकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी शिकायतों और आवश्यकताओं का निस्तारण कर रहे हैं, जिससे आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। पश्चिम बंगाल की राजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.