मढ़िया महादेव का हुआ महागंगाभिषेक
झांसी, अगस्त 24 -- झांसी। रानी का शहर में उत्सवी माहौल रहा। भक्त देवों के देव महादेव के रंग में रंगे रहे। गाजे-बाजे, जयकारों के साथ महा गंगाभिषेक यात्रा निकाली गई। नगर की सड़कें हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठीं। केसरियां रंग देखने को मिला। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। हिन्दू युवा वाहिनी झांसी के बैनर तले पदयात्रा नगर निगम झांसी परिसर से प्रारंभ होकर मढि़या महादेव महाकालेश्वर मंदिर, गोविंद चौराहा तक पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने शिरकत की। हिन्दू युवा वाहिनी प्रदेश मंत्री संतोष शाक्या के नेतृत्व में निकली यात्रा में अशोक सिंह भी मौजूद रहे। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज के साथ, हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष लगाते चल रहे थे। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब इसमें महिलाओं, युवाओं, संत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.