ललितपुर, जून 29 -- ललितपुर। सांसद अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान जल निगम की निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजना के घटिया कार्यों का मुद्दा छाया रहा। जिस पर सांसद ने जल निगम शहरी के अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाई और समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जल निगम की पाइप पेयजल योजना बैठक में हर घर नल योजना की समीक्षा के दौरान तुर्का ग्राम प्रधान पूजा रैकवार व अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्राम स्तर पर पानी न पहुंचने, सड़कों की खराब स्थिति से सांसद को अवगत कराया। विशेष रूप से ग्राम तुर्का, बानपुर, भैलोनीलोध, बालाबेहट व आस पास के ग्रामों की समस्या उनके संज्ञान में लाई गई। इस पर सांसद ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिये। इसके स...