मिर्जापुर, अप्रैल 29 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गाँव में शाम सुभाष पांडेय के मड़हे में आग लगने से खूंटे में बंधी भैंस की जलकर मौत हो गई। साथ ही मड़हे में रखा भूसा व पांच कुंतल अनाज भी राख हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। यदि आग फैलती तो कई घर चपेट में आ जाते। थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पीआरवी ने आग बुझाने में सहायता किया। आग पर काबू पा लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...