प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- उदयपुर थाने के पूरे बल्दू (मुस्तफाबाद) निवासी अखलेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पांच मई की रात करीब 10 बजे गांव में शादी कार्यक्रम में था। इसी दौरान रंजिश को लेकर मड़हे में आग लग गई। जिस समय आग लगी। उस समय भाई शिव कुमार शौच के लिए गया था। जब आग देखा गांव के ही राजू आग लगाकर भाग रहे थे। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े और किसी तरह आग को काबू किया। आग बुझी तब तक मड़हे में रखा सामान जल गया। पीड़ित ने आरोपित के घर पहुंचकर शिकायत की तो आरोपितों ने गाली-गलौच करते हुए जानलेवा धमकी दी। यह भी पढ़ें- बाग में आग लगाने का आरोप, पुलिस से शिकायत पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.