जमुई, सितम्बर 27 -- जमुई । कार्यालय संवाददाता इन दिनों बिहार के कई जिलों में छात्राओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटना पर सरकार गंभीर है। हर मामले में 24 घंटे के अंदर कार्रवाई हुई है। उक्त बातें झाझा के विधायक और परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने शुक्रवार को परिसदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जमुई में घटित घटना बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी होने के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। श्री रावत ने कहा कि समस्तीपुर में इसी तरह की वारदात के बाद प्रभारी मंत्री होने के नाते वहां के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मड़वा की घटना पर सरकार गंभीर: दामोदर रावत 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। जमुई में हुई घटना के मामले में वे काफ...