मुजफ्फरपुर, मई 31 -- साहेबगंज। नगर परिषद के नवानगर निजामत गांव में रविवार को मड़वा का बांस जलाने से मना करने पर बुजुर्ग दंपती की पिटाई कर दी। जख्मी शिवजी साह (60), पत्नी मानती देवी (59) को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मानती देवी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। शिवजी साह ने बताया कि छोटा पुत्र अजय साह और पुत्रवधू प्रियंका देवी मड़वा का बांस जलावन के लिए इस्तेमाल करने जा रही थी। मना करने पर पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- मड़वा का बांस जलाने से मना करने पर बुजुर्ग दंपती को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...