मड़ई में लगी आग, हजारों के सामान जले
आजमगढ़, मार्च 27 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ककरही दुलार वार्ड में बुधवार की रात एक व्यक्ति की मड़ई में आग लग गई। जिससे हजारों रुपये के सामान जल गए। पीड़ित ने आग लगाने का आरोप लगाते हुए आठ लोगों के खिलाफ बिलरियागंज थाने में तहरीर दी है। ककरही दुलार गांव निवासी ओम चरण पुत्र स्वर्गीय बेचन राजभर की आबादी की भूमि पर मड़ई है। बेचन का आरोप है कि इस भूमि को लेकर उनका गांव के ही एक व्यक्ति से मुकदमा चल रहा है। पूर्व में कई बार विवाद हो चुका है। इसी विवाद को लेकर बुधवार की रात में मनबढ़ों ने उनकी मड़ई में आग लगा दी। जिससे घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने बिलरियागंज थाने में आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.