सोनभद्र, अप्रैल 19 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। म्योरपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाले फॉल्ट के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।ग्रामीण रजनीश तिवारी, अमित विश्वकर्मा, इरफान खान, राजू केशरी, कुंदन तिवारी और रंजीत जायसवाल आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि विभाग के माध्यम से लागू किए गए रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। वर्तमान में दोपहर 11:45 बजे से 2:45 बजे तक कटौती निर्धारित है, लेकिन इस अवधि में भी नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले का रोस्टर जो सुबह 7 बजे से 11 बजे तक था, अधिक सुविधाजनक था और उस दौरान बेहतर आपूर्ति भी मिलती थी। यह भी पढ़ें- झुलसा रही गर्मी में तीन बिजलीघर से सात घंटे बिजली...