सोनभद्र, अप्रैल 30 -- म्योरपुर। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में संचालित मान्यता विहीन 18 स्कूलों के संचालकों को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर स्कूल बंद करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही के लिए पत्र भेजा है। शिक्षा विभाग के इस कार्यवाही से मान्यता विहीन स्कूल संचालकों में खलबली मच गई है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिनों तक लगातार जांच और निरीक्षण के दौरान अभी तक डेढ़ दर्जन स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते पाए गए है। जांच के दौरान जब संचालित विद्यालयों से मान्यता की कापी मांगी गई तो उनके ओर से कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में कही भी बिना मान्यता के स्कूल संचालित नहीं किए जाएंगे। स्कूल संचालक...