म्योरपुर के पड़री से रॉबर्ट्सगंज के लिए बस सेवा शुरू
सोनभद्र, मई 21 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के पड़री गांव से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत गुरुवार को बस सेवा का शुभारंभ किया गया। सुबह सवा छह बजे पड़री स्टैंड से रॉबर्ट्सगंज के लिए बस रवाना हुई। प्रधान के पुत्र सुभाष चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया तथा परिवहन विभाग का आभार जताया। इस मौके पर राजबली, सुभाष गुप्ता, श्याम बिहारी गुरुदेव, विजय लाल, सोनू यादव, संतोष दयाल, राजू प्रसाद, अवधेश, रमेश, रामचंद्र गुप्ता, मुकेश यादव, सुगवंती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- झबरेड़ा-सहारनपुर मार्ग पर शुरू हुई नई बस सेवा से लोगों में खुशी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.