म्योरपुर के नए 132/33 केवीए सबस्टेशन से चार्ज हुए तीन उपकेंद्र
सोनभद्र, जून 8 -- बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। म्योरपुर ब्लॉक के किरबिल गांव में नवनिर्मित 132/33 केवीए सबस्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। जून के शुरुआत में ही इस नए सबस्टेशन से नधिरा, बभनी, बीजपुर और जलकल फीडर के सभी उपकेंद्रों को सफलतापूर्वक चार्ज कर दिया गया है। अब इन तीनों उपकेंद्रों को सीधे किरबिल म्योरपुर से 33 केवीए की सप्लाई मिलने लगी है, जिससे क्षेत्र में सालों से चली आ रही लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है। ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता इंद्रभान सिंह और उपखंड अधिकारी आरए दूबे ने संयुक्त रूप से बताया कि 2 जून को ग्रामीण लाइन के उपकेंद्र नधिरा, बभनी, बीजपुर और म्योरपुर जलकल फीडर को नए सबस्टेशन से जोड़कर चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले इन उपकेंद्रों को पिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.