हरदोई, अप्रैल 19 -- सांडी। दिवगंत प्रधान के बाद ठप पड़े विकास कार्यो के संचालन के लिए डीए म के आदेश पर एसडीएम की अध्यक्षता में आज सदस्यो की सहमति से उनमे एक अस्थाई प्रधान का चयन किया जाएगा । एडीओ पंचायत रामेश्वर ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई है। बीते साल 25 नवंबर को ग्रामपंचायत म्योढ़ा की निर्वाचित प्रधान रीता देवी का आकस्मिक निधन हो गया था । बीते दिनो ठप पड़े विकास कार्यो के संचालन के लिए डीएम के आदेश पर एसडीएम मयंक कुण्डू की अध्यक्षता में 8 अप्रैल को सदस्यो की बैठक बुलाई गई थी । लेकिन एसडीएम के नही पहुंचने पर बैठक स्थगित कर दी गई थी । अब एक बार फिर से एसडीएम की अध्यक्षता में आज पंचायत भवन में सदस्यो की बैठक बुलाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...