बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। जनपद के साइबर थाना व साइबर स्वॉट टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। संयुक्त टीम ने बजाज फिनसर्व, धनी लोन मुद्रा योजना और विभिन्न सरकारी योजना के नाम पर ठगी करने वाले चार अंतरराज्जीय शातिरों को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने धरपकड़ की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े चारों आरोपी बिहार व हरियाणा प्रांत के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से सात एन्ड्रायड मोबाइल, एक आईफोन व एक कीपैड मोबाइल के साथ 15 एटीएम कार्ड, आठ मोबाइल सिम कार्ड, तीन बजाज फिनसर्व के फर्जी आई कार्ड व बड़ी संख्या में फर्जी बैंक खातों की डिटेल्स और डेबिट कार्ड/ सिम कार्ड बरामद किया गया है। इन चारों पर दस-दस हजार रुपया का पुरस्कार घोषित था। एसपी ने बताया कि इन शातिरों ने बस्ती जनपद के सोनहा थानाक्षेत्र में कई लोगों को निशाना बनाया था। इस स...