गोरखपुर, जुलाई 22 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। किराये पर बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) खोलवाकर साइबर ठगी की रकम इधर-उधर भेजने वाले गिरोह तक पहुंचने में कोतवाली पुलिस और साइबर सेल को अहम सुराग मिले हैं। एक दिव्यांग खाताधारक से पूछताछ के बाद पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों की पहचान की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच में सामने आया कि साइबर ठग ठगी से हासिल रकम सीधे अपने बैंक खातों में नहीं मंगाते थे। इसके बजाय किराये पर खुलवाए गए बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कराते थे। बाद में रकम को कई अन्य खातों में भेजकर निकाल लिया जाता था, जिससे जांच एजेंसियों के लिए असली आरोपितों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था。

संदिग्ध युवकों की पहचान पुलिस ने एक दिव्यांग खाताधारक से पूछताछ की, जिसके बैंक खाते में करीब पांच लाख ...