कटिहार, अप्रैल 29 -- कटिहार, एक संवाददाता। समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सह थाना प्रभारी सद्दाम हुसैन साइबर थाना ने की। इस दौरान जिले के सभी प्रमुख बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य मुद्दे बैठक में विशेष रूप से म्यूल अकाउंट के माध्यम से बढ़ते साइबर अपराधों पर गंभीर चिंता जताई गई। अधिकारियों ने बताया कि ठग भोले-भाले लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल अवैध लेन-देन के लिए कर रहे हैं, जिससे अपराध की पहचान और जांच में कठिनाई आती है। बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश में संदिग्ध लेन-देन पर तुरंत निगरानी और रिपोर्टिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.